सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को दी आंवला नवमी की बधाई
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी की बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म में आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है अक्षय नवमी के दिन किये जाने वाले पुण्यकार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है। मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि बढ़े , यह कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.