Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 16, 2024

नवपदस्थ एएसपी उमेश कश्यप ने किया पदभार ग्रहण

 नवपदस्थ एएसपी उमेश कश्यप ने किया पदभार ग्रहण 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने आज अपने कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। जहां निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल सहित कई पुलिसकर्मियों ने गुलदश्ता देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। बताते चलें पंचायत चुनाव के पहले विगत दिवस छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने एक साथ कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया था, इस आदेश में कई जिलों में एएसपी प्रभावित हुये हैं। इसी कड़ी में उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के पद पर पदस्थ किया गया है। ये राज्य पुलिस सेवा वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुये। इन्होंने अपनी सेवायं राजनांदगांव , कवर्धा, जगदलपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तथा माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा के अलावा जिला बिलासपुर और जशपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुये अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। आज पुन: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने संक्षिप्त चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में चोरी और नशाखोरी पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पुलिस कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाये रखने के साथ हिंसा-अपराध की रोकथाम के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस सरकार का सबसे मजबूत उपकरण है। जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये हर संभव प्रयास किया , जायेगा छोटे व सभी प्रकार के अपराधों पर निष्पक्ष एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई के अलावा आमजन के साथ अच्छा व्यवहार किया जायेगा। पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के साथ - साथ जागरूकता , महिला उत्पीड़न तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिये सदैव तत्पर है। शहर में कानून व्यवस्था , महिला एवं बाल सुरक्ष को लेकर विशेष ध्यान रखा जायेगा। वहीं असामाजिक तत्व एवं गुंडा तत्वों के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही की जायेगी एवं नशे के कारोबार एवं पूर्ण तरह अंकुश लगाया जायेगा। जिले के सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर आते हैं , जो हर शिकायत गंभीर होती है। इसलिये प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर कार्य किया जायेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आम जनमानस के साथ मिलकर एक विशेष अभियान चलाकर जिले को नशे से पूर्णता मुक्त बनायेंगे। जहां जहां अवैध नशे का कारोबार जारी होगा वहां योजनाबद्ध तरीके से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा है यह किसी व्यक्ति के पास कोई भी गैरकानूनी कार्य करने की जानकारी हो तो वह उनसे साझा कर सकते हैं , उन्हें सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad