आधार ऑपरेटर का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सोपे ज्ञापन तीन दिन बंद रहेंगे आधार कार्य
रायपुर , नयापारा नगर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है अपनी मांगों को लेकर ऑपरेटर ने आज रायपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है।
राज्य के 2000 से अधिक ऑपरेटर ने चिप्स एजेंसी और यूआईडीएआई के दिशा निर्देशों के तहत हो रही समस्याओं पर नाराजगी जताई है ऑपरेटर का कहना है कि नई गाइडलाइन के अनुसार आधार केंद्रों को सरकारी परिसरों में स्थानांतरित किया जा रहा है लेकिन चिप्स एजेंसी की ओर से आवश्यक आधार आधार किट मुहैया नहीं कराई जा रही है जिससे उनके कार्य बंद होने की स्थिति में है।
ऑपरेटर के अनुसार आधार बनाने के बदले मिलने वाले कमीशन का भुगतान दिसंबर 2022 के बाद से लंबित है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अपनी बात चिप्स के अधिकारियों की समक्ष रख चुके हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
इसके अलावा शिविर में जाने पर कार्य स्थलों पर मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना बड़ी है जिससे उनकी मशीनों की क्षति होती है साथ ही शिविर में आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की आशंका को देखते हुए ऑपरेटर ने अपने लिए 50 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज की मांग की है।
ऑपरेटर ने मांग की है की चॉइस सेंटर को सरकारी परिषद घोषित कर इन हाउस मॉडल में शामिल किया जाए साथ ही तकनीकी सहायता और आधार निगरानी समितियां में ऑपरेटर की भागीदारी शामिल करने सात बिंदुओं में अपनी मांग रखी है उन्होंने बताया कि यदि तीन दिनों में समाधान नहीं मिलता है तो ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने हेतु बाधित रहेंगे






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.