Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 30, 2024

रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


सक्ती - रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मालखरौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी फिरेन्द्र साहू पिता सुक लाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी बड़े रबेली थाना मालखरौदा तथा चार अन्य व्यक्तियों के द्वारा थाना मालखरौदा में शिकायत दर्ज कराया गया कि ग्राम बड़े रबेली का सुनील दत्त शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 31 वर्ष तथा उसके भाई शशि कपूर शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 41 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बड़े रबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छग.) के द्वारा रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर गाँव के ही सतीश कुमार चन्द्रा से 3,80,000 रूपये , सुरेन्द्र कुमार चन्द्रा से 1,50,000  रूपये , राम कुमार साहू से 85,000  रूपये , पूरन साहू से 55,000 रूपये , राज कुमार चन्द्रा से 1,65,000 रूपये तथा फिरेन्द्र साहू से 2,20,000  रूपये अलग-अलग किस्तों में तथा अलग-अलग माध्यम से कुल 1055000 रूपये लेकर तथा रकम वापस ना कर रकम का स्वयं उपभोग कर आवेदक पक्षों के साथ छल किया है। शिकायत आवेदन की जाँच पर आरोपियों का कृत्य धारा 420 , 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 316/2024 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के दिशानिर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सुनील दत्त शतरंज व उसके भाई शशि कपूर शतरंज दोनों का पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से मालखरौदा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जे भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक  राजेश पटेल , उ०नि० सी०पी० कंवर , सेत राम पटेल , हरीश चन्द्रा , अशोक साहू , शत्रुहन साहू तथा अशोक टण्डन का विशेष योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


शशिकपूर शतरंज पिता कार्तिक  राम शतरंज उम्र 41 वर्ष निवासी - बडे़ रबेली , थाना - मालखरौदा , जिला - सक्ती और  सुनील दत्त शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 31 वर्ष  निवासी - बड़े रबेली , थाना - मालखरौदा , जिला -  सक्ती (छ.ग.)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad