Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 9, 2024

कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार में खराब सड़क निर्माण पर हुए थे नाराज,फिर से हो रहा सीसी रोड का निर्माण

 कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम




कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार में खराब सड़क निर्माण पर हुए थे नाराज,फिर से हो रहा सीसी रोड का निर्माण


      कवर्धा, 10 नवंबर 2024।  कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड के निर्माण में खामियां पाए जाने के बाद, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम बटूराकछार का दौरा किया और वहां निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में कई खामियां पाईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो सकती थी। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली सड़क को तुरंत उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाई जाए। जिसके बाद रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे तय मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। ग्राम बटूराकछार में मंडी द्वारा स्वीकृत 8 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है। 

     कलेक्टर के इस कड़े कदम से ग्रामवासियों में संतोष और खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है और इससे भविष्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित होंगे। नागरिकों ने विश्वास जताया कि इस बार सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ होगा जिससे उन्हें लंबे समय तक लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को भविष्य में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाना जरूरी है,ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सही ढंग से पहुंचे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित जांच और निगरानी करने के निर्देश दिए है, जिससे क्षेत्र में अच्छे और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो सकें। ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड का पुनर्निर्माण कार्य कलेक्टर के निर्देशानुसार तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर गांववासियों को सौंपा जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad