Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 8, 2024

गांजा बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान में 1.324 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश

 जिला, कबीरधाम

दिनांक: 08.12.2024


गांजा बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान में 1.324 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश



जिला कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पंडरिया एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम ने नया बस स्टैंड पंडरिया में प्रभावी कार्रवाई कर बड़ी सफलता प्राप्त की।  


पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शंकर कुर्रे पिता कुमार कुर्रे (उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, मोतीपुर, थाना पंडरिया) नया बस स्टैंड के पीछे अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।  


कार्रवाई के दौरान 1 किलो 324 ग्राम गांजा (कीमत ₹13,000) और ₹4,000 नकद राशि आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।  


इस कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में किया गया। एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना पंडरिया प्रभारी एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम ने सराहनीय कार्य किया।  


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  


जिला पुलिस यह संदेश देना चाहती है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

 CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad