Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 18, 2024

भोलापुर में श्रीमद भागवत कथा 23 दिसंबर से। पं.राजकुमार त्रिपाठी जी (बेमेतरा ) करेंगे कथावाचन ।

 भोलापुर में श्रीमद भागवत कथा 23 दिसंबर  से। 



पं.राजकुमार त्रिपाठी जी  (बेमेतरा ) करेंगे कथावाचन ।


छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।



छुरिया :-  ग्राम भोलापुर वि.ख छुरिया जिला राजनांदगांव में जय मां अंबे पंचदर्शन मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक पं. राजकुमार त्रिपाठी जी थानखमरिया जिला बेमेतरा होंगे।


आयोजन के लिए भोलापुर के ग्रामीणों द्वारा विगत



दिनों थानखमरिया पहुंच कर महराज जी को श्रीफल (नारियल) भेंट कर निमंत्रण दिया।


इस अवसर पर शीशुपाल साहू,रूखम प्रसाद पाण्डेय, लालाराम साहू, गोपी देवांगन, परमानंद साहू, कुंजलाल साहू ,गुहाराम साहू, दुकालू साहू, लखनसाहू, इंदल साहू, छनू साहू गणपत साहू ,नोहर साहू, प्यारी विशवकर्मा,किसन साहू, तुलसीसाहू ,हुमन ठाकुर, शत्रूहन साहू,भानुप्रताप साहू, तिलोचन साहू, टीकम साहू, लिलूराम साहू, प्रभूराम साहू, उपस्थित थे।

--------------------------

भागवत कथा का शुभारंभ 23 दिसंबर सोमवार को भागवत स्थापना एवं ज्ञान भक्ति, वैराग्य, गौकर्ण कथा से होगा। 24 दिसंबर मंगलवार को सुकदेव, व्यासनारायण, नारद जन्म, परीक्षित, श्राद्ध, महाभारत, 25 बुधवार को सृष्टि वर्णन, कपिलमुनि अवतार, ध्रुवचरित्र, जड़ भरत कथा, 26 गुरुवार को भक्त प्रहलाद कथा, गजग्राह युद्ध, समुद्र मंधन, वामन अवतार कथा, 27 शुक्रवार  को राजा हरिशचन्द्र, राम अवतार, भरत मिलाप, कंस जन्म, कृष्ण जन्म कथा, 28 शनिवार को श्री कृष्ण बाल उत्सव, गोवर्धन पूजा, रामलीला, कालिया मर्दन कथा, 29  दिसंबर  रविवार को रूखमणी विवाह, सुदामा चरित्र कथा, 30 दिसम्बर  सोमवार को श्री कृष्ण गोलोक गमन, राजा परीक्षित मोक्ष के बाद शोभा यात्रा निकलेगी। कथा का समापन 31 दिसंबर मंगलवार को गीता सार, तुलसी वर्षा, हवन, पूर्णाहूति, प्रसादी वितरण के साथ किया जायेगा।

-----------------

श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिशुपाल साहू, उपाध्यक्ष मनबोध चतुर्वेदी ,सचिव रूखम  प्रसाद पांडे, कोषाध्यक्ष  पोखनदास साहू ने उक्त आयोजन में धर्म प्रेमी सज्जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान करने की अपील की है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad