Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 21, 2024

श्री शिवमहापुराण कथा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक-पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले का होने जा रहे हैं सेजबाहर- रायपुर पहली बार छत्तीसगढ़ मे देवांगन समाज को सौभाग्य मिला शिव महापुराण कथा आयोजन का कथा आयोजन को लेकर जोरों शोरों से तैयारी में लग गए हैं प्रभु के भक्त 3 लाख स्क्वायर फीट में बना श्री शिव महापुराण के लिए कथा पंडाल श्री शिव महापुराण के लिए भव्य होगी मंगल कलश यात्रा, 1100 माताएं और बहने मंगल कलश यात्रा में होंगी शामिल

 श्री शिवमहापुराण कथा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक-पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले का होने जा रहे हैं सेजबाहर- रायपुर



पहली बार छत्तीसगढ़ मे देवांगन समाज को सौभाग्य मिला शिव महापुराण कथा आयोजन का


कथा आयोजन को लेकर जोरों शोरों से तैयारी में लग गए हैं प्रभु के भक्त


3 लाख स्क्वायर फीट में बना श्री शिव महापुराण के लिए कथा पंडाल



श्री शिव महापुराण के लिए भव्य होगी मंगल कलश यात्रा, 1100 माताएं और बहने मंगल कलश यात्रा में होंगी शामिल


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


रायपुर के नजदीक सेजबहार में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा स्थल में तैयारी जोरो से चल रही है। 24 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारवृंद से भक्तों को भगवान शिव की कथा सुनने का अवसर मिलेगा।




 कथा स्थल में कार्यों की अधिकता को देखते हुए विभागों का कार्यकर्ताओं में बटवारा कर दिया गया है। आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन और विनोद देवांगन के साथ देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि 35 विभागों का गठन कर विभागवार सभी को दायित्व दे दिया गया है। 300 से अधिक वालंटियर और लगभग 50 बाउंसरो की टीम तैनात रहेगी।





श्री शिव महापुराण आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन, विनोद देवांगन और देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ओपी देवांगन ने तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग तीन लाख स्कायर फिट में कथा पंडाल के साथ अन्य पंडाल बनाए गये है जहां रोज लगभग डेढ़ से 2 लाख भक्त कथाआचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारवृंद से भगवान भोलेनाथ की कथा का रसपान कर सकेंगे। वही आयोजक समिति ने यह भी बताया कि कथा स्थल पर भोजन और स्वच्छ जल की पर्याप्त व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। सुबह से लेकर रात तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था आयोजन स्थल के नजदीक में रहेगी जहां भक्तों को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो।

श्री शिव महापुराण कथा स्थल से 1100 से अधिक की संख्या में माताएं और बहने पीला वस्त्र धारण कर भव्य मंगल कलश यात्रा में रवाना होगे इसके लिए मंगल कलश को सजाया जा रहा है। आयोजन समिति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर सेवादार आकर सेवा में लग गए हैं।

आयोजको ने बताया कि सेजबाहर कथा स्थल से 1100 माताएं और बहने मंगल कलश यात्रा लेकर सेजबहार से शिव मंदिर तालाब जायेंगी। जहाँ पूजा अर्चना के बाद कलश लेकर वापस कथा स्थल पर पहुंचेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad