Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 28, 2024

प्रदेश में मानिकपुरी पनिका समाज का एक संगठन,एक नेतृत्व,एक विधान,एक पहचान, के संकल्पित संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी अपने प्रदेश व्यापी तुफानी दौरे के बीच मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम भरारी(मल्हार) पहुंचकर 3 दिवसीय सत्संग समारोह में शिरकत कर सामाजिक उद्बोधन देते हुए। श्री सदगुरु कबीर साहेब के दिखाए सदमार्ग पर चलते हुए सामाजिक गरिमा को अक्षुण बनाए रखने के सामयिक संदेश दिए।

 प्रदेश में मानिकपुरी पनिका समाज का एक संगठन,एक नेतृत्व,एक विधान,एक पहचान, के संकल्पित संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी 




अपने प्रदेश व्यापी तुफानी दौरे के बीच मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम भरारी(मल्हार) पहुंचकर 3 दिवसीय सत्संग समारोह में शिरकत कर सामाजिक उद्बोधन देते हुए।



श्री सदगुरु कबीर साहेब के दिखाए सदमार्ग पर चलते हुए सामाजिक गरिमा को अक्षुण बनाए रखने के सामयिक संदेश दिए।


रायपुर छत्तीसगढ।  विश्व वंदनीय श्री सदगुरु कबीर साहेब के सत्य,प्रेम व मानवता के  प्रासंगिक उपदेश के अनुशरण से ही मानव जीवन में उनके मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसके लिए आवश्यक है वे समाज में समता,समरसता,प्रेम,मैत्री, भाईचारा व सद्भाव का सुखद वातावरण निर्मित कर सामाजिक रूप से संगठनात्मक दृष्टिकोण से 

एकता के सूत्र में आबद्ध रहकर अपने  धर्म और संस्कृति के अनुरूप आचरण करें,और तभी समाज का आर्थिक सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक शैक्षणिक व राजनीतिक विकास को मूर्त रूप दिया जा सकता है।और यह तभी संभव है जब हम प्रदेश में मानिकपुरी पनिका समाज के बने अनेक संगठनों को *एक समाज,एक संगठन,एक नेतृत्व,एक विधान,एक पहचान* के रुप में तब्दील कर सामाजिक रूप से संगठित रहें।यह उदगार प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने अपने प्रदेश व्यापी तुफानी दौरे के बीच बिलासपुर जिला स्थित मस्तुरी विकास खंड के ग्राम भरारी (मल्हार) में आयोजित 3 दिवसीय कबीर सत्संग समारोह में समाज के पदाधिकारियों,विशिष्ट जनों,संत, महंत,विद्वतजनों,की गरिमामय उपस्थिति में व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे  पदाधिकारियों यथा जिला उपाध्यक्ष श्री शंभू दास मानिकपुरी,श्री भरत दास मानिकपुरी अध्यक्ष विकास खंड कोटा,जिला अध्यक्ष महंत श्री लीला दास मानिकपुरी, बिलासपुर,श्री भरत दास मानिकपुरी,वरिष्ठ पदाधिकारी सरपंच एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ छरछेद कसडोल आदि के शुभागमन पर 

मस्तुरी विकास खंड के लोकप्रिय युवा सामाजिक अध्यक्ष श्री महेन्द्र दास मानिकपुरी जी एवं उनके पदाधिकारीयों यथा श्री ने गमछा श्रीफल भेंट कर पुष्पाहार से अतिशी स्वागत किया !इसी अनुक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप लहरिया ने सत्संग समारोह में शिरकत कर कबीर सामुदायिक भवन  हेतु विधायक निधि से 7लाख रुपये का शासकीय अनुदान देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सामाजिक जनों ने मुक्त से सराहना कर माननीय विधायक जी के प्रति पदाधिकारीयों ने आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर बिलासपुर जिला व विकास खंड के सामाजिक पदाधिकारियों यथा ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेंद्र दास मानिकपुरी 

श्री बहोरन दास मानिकपुरी, श्री सुरेश दास मानिकपुरी महामंत्री, महंत श्री संतु दास मानिकपुरी,

देवांश श्री मोहर दास मानिकपुरी, श्री सुपेत दास मानिकपुरी, श्रीमान हरण दास मानिकपुरी, श्री मनहरण दास मानिकपुरी, श्री राधे दास मानिकपुरी,आमीन माताएं,ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि, मानिकपुरी पनिका समाज विकास खंड मस्तुरी के  लोकप्रिय अध्यक्ष श्री महेन्द्र दास जी के कुशल नेतृत्व में प्रति वर्ष विकास खंड स्तर पर ग्रंथ सत्संग,संगीत यामिनी, कबीर भजन व सामाजिक बैठकों के साथ समय-समय पर सामुहिक आदर्श विवाह का भी कार्यक्रम संपन्न होते रहे हैं जिसका प्रतिबिंब है विगत वर्ष में संपन्न हुए 5 जोड़ो का आदर्श विवाह जिसमें संगठन ने नव दंपति को पचहर दहेज भी देकर मानिकपु री पनिका समाज सहित कबीर पंथ की गरिमा को उत्कृष्टता प्रदान किया है ऐसे प्रतिभावान बहुमुखी प्रतिभा के धनी ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेंद्र दास मानिकपुरी जी के कुशल नेतृत्व में किये जा रहे समाज के रचनात्मक कार्य हमारे समाज के लिए एक अनुकरणीय होने के साथ ही अनुशरणीय भी है। समाज के इस पुनीत एवं उत्कृष्ट कार्य पर प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ ने अध्यक्ष श्री महेंद्र दास मानिकपुरी जी सहित उनकी सहभागिनी श्रीमती रानी महंत व समस्त पदाधिकारियों को श्री सदगुरू कबीर साहेब से अनंत शुभकामनाओं के साथ अप्रतिम हार्दिक बधाई ज्ञापित कर साधूवाद दिया है।

साभार, प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad