Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 10, 2024

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति, 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य नए निर्माण कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार, स्थानीय समुदाय को मिलेगा लाभ सीसी रोड, आहता निर्माण, सामुदायिक भवन और मंगल भवन सहित विभिन्न कार्यों का किया जाएगा निर्माण उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति, 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य 




नए निर्माण कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार, स्थानीय समुदाय को मिलेगा लाभ 


 सीसी रोड, आहता निर्माण, सामुदायिक भवन और मंगल भवन सहित विभिन्न कार्यों का किया जाएगा निर्माण 


उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए


कवर्धा, 10 दिसंबर 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के समग्र विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति जिले की बुनियादी ढांचे और सामुदायिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न मदों से दी गई है, जिससे विकास के नए रास्ते खोलेंगे। इसके तहत, विधायक निधि से 6 कार्यों के लिए 18 लाख रुपए, ओबीसी प्राधिकरण से 15 कार्यों के लिए 1 करोड़ 28 लाख रुपए, समग्र योजना से 37 कार्यों के लिए 95 लाख रुपए, और अधोसंरचना पर्यावरण मद से 27 कार्यों के लिए 1 करोड़ 91 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले के विकास को गति देते हुए सीसी रोड, आहता निर्माण, चबूतरा निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड, रंगमंच, विभिन्न भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, शौचालय निर्माण और चौक निर्माण किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इन कार्यों के निर्माण से जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है और इससे क्षेत्रीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कबीरधाम जिले के हर नागरिक की जिंदगी को बेहतर बनाना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में बुनियादी ढांचा और विकास कार्य तेजी से हो। हमें उम्मीद है कि ये कार्य न केवल जिले के विकास को गति देंगे, बल्कि स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता और समृद्धि भी लाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से इन परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के  निर्देश दिए है ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इस पहल से कबीरधाम जिले में विकास के कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर प्रगति होगी, जिससे स्थानीय समुदाय की जीवनशैली में सुधार आएगा

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad