Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 12, 2024

रेंगाखार में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, 88 क्विंटल धान के साथ तीन वाहन जब्त कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती

 रेंगाखार में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, 88 क्विंटल धान के साथ तीन वाहन जब्त



कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती


कवर्धा, 12 दिसंबर।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ीन कार्रवाई जारी है। धान उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से धान लाने की कोशिशों पर प्रशासन की पैनी नजर है। 




इसी क्रम में रेंगाखार क्षेत्र के सिवनी खुर्द चेक पोस्ट पर बीती रात तहसीलदार श्री अखिलेश ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन गाड़ियों को अवैध धान लाते हुए पकड़ा गया।


वाहनों में लदे धान की जांच की गई, जिसमें पिकअप वाहन सीजी 07सी 5565 पर 28 क्विंटल, माजदा वाहन 5252X पर 40 क्विंटल, और पिकअप वाहन सीजी 07BU 9241 पर 20 क्विंटल धान लदा हुआ मिला। यह धान मध्यप्रदेश के बिटली और मंडाई गांव से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था, जिसे रेंगाखार क्षेत्र की समितियों में बेचने का प्रयास था। मौके पर तहसीलदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर थाने में सुपुर्द कर दिया।


जप्त धान पर मंडी निरीक्षक श्री पवन शर्मा ने मंडी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की। प्रशासन ने जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कबीरधाम में औचक निरीक्षण और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad