Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 5, 2024

कवर्धा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा : 96 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, महिलाओं ने जताया आभार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण किया

 कवर्धा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा : 96 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, महिलाओं ने जताया आभार



उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण किया


कवर्धा, 04 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुसाय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। 




यह पहल महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में पुष्पा पटेल, बबली पटेल, रेखा मानिकपुरी, लक्ष्मी पांडे, शैल राजपूत, संगीता ठाकुर, उतरा बंजारे, रानू यादव, निर्मला विश्वकर्मा, सानु जोशी, मारिया बेगम, शकुंतला ध्रुवे, परघनीय राजपूत, दैन्ती पटेल, सतरूपा ध्रुवे सहित 96 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई। ये महिलाएं अब इस नई सुविधा का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिलाई मशीन वितरण केवल एक साधन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम है। हमारा मानना है कि महिलाएं किसी भी समाज की रीढ़ होती हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो उनका परिवार, उनका समाज और पूरा राज्य सशक्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें उनके कौशल के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। यह सिलाई मशीन न केवल रोजगार का जरिया बनेगी, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होगी, जो अपने परिवार और समाज के लिए योगदान देना चाहती हैं।


सिलाई मशीन पाने वाली महिलाओं ने इस पहल को एक नई शुरुआत बताया


रेखा मानिकपुरी ने कहा कि मेरे पास हमेशा से सिलाई-कढ़ाई का हुनर था, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण इसे शुरू नहीं कर पाई। अब इस मशीन की मदद से मैं अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकूंगी। संगीता ठाकुर ने कहा कि यह मशीन मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इससे मुझे न केवल स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि मैं अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भी बेहतर सहयोग कर पाऊंगी।“ उतरा बंजारे ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि सिलाई मशीन मिलने से अब मुझे गांव में रोजगार का मौका मिलेगा। मैं अपने काम से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करूंगी। शैल राजपूत बताती है कि यह मशीन मेरे जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। अब मैं दूसरों के कपड़े सिलकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हूं।


महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण


सिलाई मशीन वितरण के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में उन्हें आधुनिक सिलाई तकनीकों और डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कार्य को अधिक पेशेवर तरीके से कर सकें।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई शुरुआत


कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस प्रयास की सराहना  करते हुए कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि उन्हें समाज में एक सशक्त भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करेगी। महिलाओं ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह सिलाई मशीन उनके जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad