Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 5, 2024

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत खरीदी केंद्र पहुंची विधायक चातुरी नंद

 धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत खरीदी केंद्र पहुंची विधायक चातुरी नंद



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


- किसानों की समस्याओं से हुईं रूबरू 


सरायपाली : धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत क्षेत्र के तहत क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ग्राम तोषगांव, जंगलबेड़ा और तोरेसिंहा धान खरीदी खरीदी केंद्र पहुंची।इस दौरान धान खरीदी का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं से रूबरू हुईं।


निरीक्षण के दौरान विधायक चातुरी नंद को धान की तौलाई के दौरान अधिक मात्रा में पाया गया जहां शाखा प्रबंधकों को मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त कर निर्धारित मात्रा में तौल कराने का निर्देश दिया। उन्होंने घटिया स्तर के बरदाना पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और गुणवत्तापूर्ण बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश डीएमओ से दूरभाष के माध्यम से दी। 


इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक नंद ने बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से किसान परेशान है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब राज्य में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी की गई और कभी किसानों को दिक्कतें नहीं हुईं लेकिन साय के सुशासन के दौरान किसानों के रकबे में कटौती कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार धान बेचने के लिए किसानों को  बारदाना तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। 


विधायक नंद ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ छलावा और धोखा देने का आरोप लगाते हुए किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान जल्द करने की मांग की। 


स्थानीय विधायक नंद ने क्षेत्र में पड़ोसी राज्य उड़ीसा से धान तस्करी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि धान कोचिए क्षेत्र में सक्रिय है। धान कोचिया मंडी, खरीदी केंद्र प्रभारियों और बैरियर के कर्मचारियों से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर अवैध धान खपाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर अवैध धान तस्करों को सह देने का बड़ा आरोप भी लगाया।


धान खरीदी केंद्र चलो अभियान में आज विधायक के साथ आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, जनपद सदस्य सरिता प्रधान, पार्षद सुरेश भोई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल प्रधान, संजय प्रधान, हीरालाल प्रधान, अरमान हुसैन, दिलीप साहू समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad