विजिबल पुलिसिंग एवं त्वरित सूचना समय पर सार्थक कार्यवाही हेतु प्रत्येक बीट मे बीट प्रभारी बीट आरक्षक के मोबाइल नंबर कराए जा रहे अंकित
*नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की सार्थकता हेतु थाना क्षेत्र मे बनाए जा रहे महिला बीट*
*सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन*
पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे) के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी श्री अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में समर्थ अभियान के तहत थाना क्षेत्र मे बेहतर पुलिसिंग अपराधो पर प्रभावी रोकथाम विजिबल पुलिसिंग त्वरित सूचना सार्थक कार्यवाही के लिये बीट प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है इसी क्रम मे थाना क्षेत्र के प्रत्येक बीट मे जंहा आमजन की सहज उपस्थिति रहती है उन स्थानों पर संबंधित बीट प्रभारियो एवं बीट आरक्षको के नाम एवं मोबाईल नंबर को दीवालो पर अंकित कराए जा रहे है जिससे आमजन को पुलिस के साथ संवाद करने मे कोई दिक्कत न हो ।
थाना खैरागढ़ द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल की है पुलिस बीट प्रणाली से महिला पुलिस अधिकारियों एवं सिपाहियों को जोड़ते हुए महिला बीट बनाई गई है महिला बीट में महिला अधिकारी महिला आरक्षक बीट मे जाकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुलझाएंगी साथ ही उन्हें अभिव्यक्ति एप्प साइबर जागरूकता घरेलू हिंसा पर कानुनी प्रावधान अन्य शासन एवम पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के प्रति जागरूक भी करेंगी। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की सार्थकता हेतु खैरागढ़ पुलिस का सतत प्रयास जारी है महिला बीट प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ बीट के गांवों में निरंतर भ्रमणशील रहेंगी। ग्रामो मे जाकर महिलाओं के घरेलू विवाद, उत्पीड़न जैसी समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगी। इसके लिए वह ग्राम सरपंच व गांव के संभ्रांत लोगों का सहयोग भी लेंगी। अगर समस्या नहीं सुलझ पाती तो थाना प्रभारी एवम वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से हल करना सुनिश्चित करेगी साथ ही महिला महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को अभिव्यक्ति एप्प डायल 112, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 जैसी पुलिस सेवाओं की जानकारी भी देंगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.