Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

थाना पाण्डातराई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार

 थाना-पाण्डातराई, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक: 20.12.2024




थाना पाण्डातराई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत ₹20,000 है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।  


श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और उनकी बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण से समाज को गंभीर क्षति पहुंचती है, विशेष रूप से युवाओं का भविष्य इससे प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए कबीरधाम पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  


श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करें, सूचना तंत्र को मजबूत करें और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखें। उन्होंने यह भी अपील की कि समाज के जागरूक नागरिक ऐसे मामलों में पुलिस को सूचित करें ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।  


इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल (रा.पु.से.) व श्री पंकज कुमार पटेल (रा.पु.से.) के निर्देशन एवं एसडीओपी बोडला श्री अखिलेश कुमार कौशिक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय और उनकी टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।  


थाना पाण्डातराई पुलिस टीम में निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय के साथ सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र चंद्रवंशी, शिवाकांत शर्मा, मारतंग चंद्रवंशी और पुरुषोत्तम वर्मा शामिल थे, जिनका इस सफलता में विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई को निरंतर जारी रखेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad