Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कलेक्टर ने डीओ जारी कर शीघ्र धान उठाव किए जाने के निर्देश दिए

 कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण




कलेक्टर ने डीओ जारी कर शीघ्र धान उठाव किए जाने के निर्देश दिए


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र  गोपालपुर, सिलपट्टी, उदयपुर, एवं रगरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। साथ ही विभागीय अधिकारियों को डीओ जारी कर शीघ्र धान उठाव किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भुवनेश्वर चेलक, सहायक खाद्य अधिकारी श्री दीपक कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


जिले में 39 सहकारी समितियों के माध्यम से 51 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत कृषकों से धान खरीदी किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी श्री भुवनेश्वर चेलक ने बताया गया कि जिले में 4 लाख 26 हजार 351 मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जो गुरुवार तक 2 लाख 1 हजार 953 मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदी की जा चुकी है। धान खरीद केंद्रों से संग्रहण केंद्रों एवं कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा कुल 35 हजार 856 मिट्रिक टन धान परिवहन कर लिया गया है। धान खरीदी केंद्रों में 1 लाख 66 हजार 88 मिट्रिक टन धान परिवहन हेतु शेष है। जिन धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, उन खरीदी केंद्रों के धान को ओवर राईट डीओ जारी किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को भंडारपुर, ईटार, मुढ़ीपार, सिलपट्टी, मडौदा, पांडादाह, धान खरीदी केंद्रों के लिए ओवर राईट डीओ जारी कराया गया है। 


इसके अलावा जिले के मिलर्स द्वारा भी उठाव कराया जाएगा। जिले में 12 मिलिंग की अनुमति जारी की गई है। जिसका अनुबंध किया जा रहा है, जिसके लिए 15 हजार 187 मिट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। जिसका शीघ्र उठाव कराया जाएगा। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के धान खरीदी केंद्रों के द्वारा जिले के 3 संग्रहण केंद्रों मदुराकुही, घोठिया, ठेलकाडीह में संग्रहित कराया जा रहा है। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों में त्वरित धान उठाव किए जाने हेतु विकासखंड छुईखदान के उदयपुर में नवीन संग्रहण केंद्र चालू किए जाने हेतु चिन्हांकित किया गया है। जहां पर शीघ्र ही धान का संग्रहण कराया जाएगा। खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 71 हजार 558 कृषक पंजीकृत है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 84 हजार 536.1460 है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा समितियों में धान बेचने के पश्चात रकबा का समर्पण कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 902 किसानों द्वारा 67.805 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया जा चुका हैं। धान खरीदने के लिए नए एवं पुराने बारदाने की व्यवस्था जिला विपणन अधिकारी के द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा नियमित रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के जिले में स्थापित सात बैंक शाखाओ खैरागढ़, छुईखदान, बुंदेली, मुढ़ीपार, गंडई, अतरिया, साल्हेवारा में पैसों की निकासी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इन ब्रांचो में एटीएम सुविधा भी दी जा रही है। 39 समितियां में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें प्रति एटीएम 20 हजार तक निकासी की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad