रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
सुश्री रूखमणी साहू को मिली पीएचडी की उपाधि
खरोरा;--शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में योग विभाग में पदस्थ सहायक प्राध्यापक एवं ग्राम घोरभट्टी निवासी सुश्री रूखमणी साहू पिता श्री भागवत प्रसाद साहू, माता श्रीमती भाना साहू को भावनात्मक समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में श्रीमद्भगवद गीता का विवेचनात्मक अनुशीलन विषय पर पीएचडी की उपाधि मिली है। इन्होंने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉक्टर सुनील कुमार मिश्रा सहायक प्राध्यापक योग मैटस विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशन में पूर्ण किया है। इनका शोध केंद्र शारीरिक शिक्षा विभाग मैटस विश्वविद्यालय रायपुर रहा है।
उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण परिवेश से निकलकर डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करना जीवन की सबसे बड़े उपलब्धि मानती हैं। रूखमणी बताती है कि उन्होंने श्रीमदभगवदगीता विषय में पीएचडी करने की प्रेरणा अपने दादाजी श्री जागेश्वर प्रसाद साहू ग्राम घोरभट्टी से लिया है बचपन से आध्यात्मिक परिवेश में रहने के कारण उन्होंने महाभारत जैसे महाकाव्य का अंश गीता में पीएचडी करने का निर्णय लिया जो कि आज सार्थक हो गया। पीएचडी की उपलब्धि रुक्मणी के लिए उनके दादा-दादी पूरे परिवार का आशीर्वाद का फल है ऐसा मानती है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.