Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण रीजनल साइंस सेंटर का भी किया भ्रमण उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से की मुलाकात

 स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण



रीजनल साइंस सेंटर का भी किया भ्रमण


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से की मुलाकात


रायपुर, 19 दिसंबर 2024/कबीरधाम ज़िले के शासकीय हाई स्कूल, मोतिमपुर के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। 




अपने रायपुर भ्रमण के दौरान बच्चो ने रीज़नल साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।


भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से विधानसभा भ्रमण की पूरी जानकारी ली और राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली बच्चों को रीजनल साइंस सेंटर का भी भ्रमण करवाया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad