Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

नशे का सौदागर कुण्डा पुलिस की गिरफ्त में

 थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम

दिनांक: 20.12.2024


नशे का सौदागर कुण्डा पुलिस की गिरफ्त में




जिले में अवैध मादक पदार्थों, सट्टा, जुआ और शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) द्वारा दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (पंडरिया) श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में थाना कुण्डा में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  


दिनांक 20.12.2024 को रात्रि लगभग 01:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चादर ओढ़कर ग्राम रापा से कुण्डा की ओर गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कुंडा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम पेंड्रीकला में कान्हा किराना दुकान के पास घेराबंदी की।  


संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसकी बोरी से 8 किलो 100 ग्राम गांजा (कीमत ₹80,000) और एक विवो मोबाइल फोन (कीमत ₹7,000) बरामद हुआ। जब्त सामान की कुल कीमत ₹87,000 है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र चंद्रवंशी (पिता आजू राम चंद्रवंशी), उम्र 32 वर्ष, निवासी भरेली, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम के रूप में हुई।  


आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कुण्डा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।  


इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कंसारी (साइबर सेल) उपनिरीक्षक विनोद खंडे (थाना कुण्डा) प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जयंत पटेल, और जोगी सिडार ने सराहनीय भूमिका निभाई।  


जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत हो रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad