Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 20, 2024

भाठागांव का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में विधायक का पुतला दहन किया....

 भाठागांव का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में विधायक का पुतला दहन किया....



रायपुर : रायपुर नगर निगम एमआईसी में भाठागांव के नाम बदल कर अरिहन्त नगर रखने के प्रस्ताव के विरोध में आज भाठागांव के नागरिकों ने भाजपा के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर विधायक का पुतला जलाया। भाठागांव के नागरिकों का कहना है 




कि भाठागांव का नाम 100 वर्षो पहले से चला आ रहा है। विधायक के द्वारा बिना ग्रामीणों की सहमति से नाम बदलने का प्रस्ताव रखना भाठागांव की जनता के भावना से खिलवाड़ करना है। वही भाठागांव के पार्षद सतनाम पनाग ने बताया कि वर्षो पुराने भाठागांव का नाम को बदलना किसी भी हाल में सही नहीं, 




हमारी महापौर परिषद तीन दिन पहले ही नाम बदलने के प्रस्ताव को निरस्त कर चुकी है। लेकिन विधायक जी के द्वारा राज्य शासन से जबरदस्ती भाठागांव के नाम को बदलवाया जाता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और किसी भी सूरत में भाठागांव का नाम बदलने नही दिया जाएगा। 




इस दौरान वार्ड के समाज सेवक ब्रम्हा सोनकर ने कहा भाठागांव के लोगो से बिना पूछे भाजपा के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाठागांव का नाम बदलकर अरिहन्तपुरम नगर रखने का प्रस्ताव नगर निगम में था, जिससे भाठागांव के जनता की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में आज हम सब भाठागांव के नागरिक इक्कठा होकर पुरन्दर मिश्रा मुर्दा बाद के नारे लगाकर विधायक का पुतला जलाए है। भाठागांव का इतिहास 100 वर्ष पहले का पुराना नाम है। पुरन्दर मिश्रा को भाठागांव की जनता से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान भाठागांव के स्थानीय नागरिक  जय सोनकर ,राजा यादव, मुन्ना सोनकर, रमेश सोनकर, जीतू ब्रिजवानी, मनोज सोनकर, ललित साहू, खेम सोनकर, सीताराम साहू, अविनाश मिश्रा, आशु त्रिपाठी, अविनाश शिर्के, भूमिका ध्रुव, हेमा सोनकर, मानसिंग साहू, सोनसाय सोनकर, भागवत सोनकर, संजय सोनकर, सुखचंद सोनकर, रघुवीर यादव, धन्नू सोनकर, घनश्याम जलक्षत्रि, ओम सोनकर, प्रकाश सोनकर, डगेश साहू, महेंद्र साहू एवं भाठागांव के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad