Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 31, 2024

सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की पूरे सेवाकाल को पेंशन गणना में लेने हेतु मुख्यमंत्री को पत्राचार करने पर डॉ रमनसिंह के प्रति आभार जताया सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रामपुर- पेंशनर्स महासंघ ने डॉ रमन सिंह को अंग्रेजी नववर्ष की बधाई दी

 सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की पूरे सेवाकाल को पेंशन गणना में लेने हेतु मुख्यमंत्री को पत्राचार करने पर डॉ रमनसिंह के प्रति आभार जताया




सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। 

रामपुर- पेंशनर्स महासंघ ने डॉ रमन सिंह को अंग्रेजी नववर्ष की बधाई दी


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट कर उनके द्वारा पेंशनर्स महासंघ की मांग को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर  दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित एवं कार्यभारित पदों पर वर्ष 2008 में नियमित किया गया है उन्हें 4/11/2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू होने के पूर्व कार्यरत मानकर पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किए जाने तथा 31/12/1988 के पूर्व दैनिक पर नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाकाल को नियमित स्थापना के सेवाकाल में गणना कर अहर्तादायी सेवा मान्य कर पेंशन प्रकरण का निराकरण करने और 31/12/1988 के पूर्व दैनिक वेतन पर नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमितीकरण कर पुनरीक्षित पेंशन तैयार कर पेंशन प्रदाय करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने को कहा है। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने संबंधी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की मांग पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को भी उनके द्वारा पत्र लिखे जाने को लेकर डॉ रमन सिंह के प्रति आभार जताया।

प्रतिनिधि मंडल में वीरेन्द्र नामदेव के साथ अनिल पाठक, बी एस दसमेर, नैन सिंह, हरिशंकर यादव, संतोष सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad