Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 11, 2024

खाद्य मंत्री बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार के दिए निर्देश

 खाद्य मंत्री बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार के दिए निर्देश



 रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  दयाल दास बघेल ने  नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 



उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।


मंत्री  बघेल ने झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की सुगम खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


गुंजेरा केंद्र में अनियमितता पाई गई गुंजेरा केंद्र में स्टॉक और पंजी के बीच अंतर पाए जाने पर  बघेल ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले की जांच के आदेश दिए।


 किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


व्यवस्थाओं की सख्त जांच

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नापतौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, खाली और भरी बोरियों का वजन खुद चेक किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धान खरीदी प्रक्रिया में  और बेहतर करने के साथ ही कहा पूरी पारदर्शिता बनी रहे।


इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि  टार्जन साहू, अजय साहू, एसडीएम  मुकेश गौड़, तहसीलदार विनोद बंजारे सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad