Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 25, 2024

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दशरंगपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण धान उठाव में तेजी और सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दशरंगपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण



धान उठाव में तेजी और सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


कवर्धा 24 दिसंबर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम दशरंगपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। 




उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, और खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए।

      कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को धान की खरीदी और उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए और किसानों को अपने धान की बिक्री में आसानी होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान का उठाव तेजी से हो, ताकि केंद्र पर जगह की कमी न हो और नई फसल की खरीदी लगातार चलती रहे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर तौल मशीन, बारदानों की उपलब्धता, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। चर्चा के दौरान कई किसानों ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अब बेहतर हो रही है। तौल और भुगतान में सुधार से उन्हें राहत मिली है। हालांकि, कुछ किसानों ने धान उठाव में तेजी लाने की मांग की, ताकि खरीदी केंद्र पर जगह की कमी न हो। कलेक्टर ने कहा कि धान उठाव में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग और विपणन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करें।

       कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने किसानों से कहा कि प्रशासन उनके साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी कठिनाई को लेकर सीधे अधिकारियों से संपर्क करें। खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दशरंगपुर के उपार्जन केंद्र में अब तक 43539 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में 833 किसानों ने अपना धान बेचा है। इन किसानों को अब तक 5 करोड़ 87 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में धान खरीदी के लिए बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था है, और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 67 हजार 660 किसानों से अब तक 3 लाख 12 हजार 840 मे. टन धान की खरीदी की गई है।

      कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का दौरा करें और सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित करें। इस दौरान डीएमओ, नोडल अधिकारी श्री मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad