Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 10, 2024

नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का फरार तीसरा आरोपी जेल दाखिल

 नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का फरार तीसरा आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - नकली नोट छापकर उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह के फरार तीसरे आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर थाना लवन पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुक है। 

                                                           पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 07 दिसम्बर को मुखबिर सूचना पर थाना लवन पुलिस द्वारा लवन बाजार , जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों का विधिवत तलाशी लेने पर क्रमशः 500 रूपये , 200 रूपये  एवं 100 रूपये के नोट सहित कुल 6400 रूपये नकली नोट दोनों आरोपियों से बरामद किया गया। प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 178 ,180 , 181, 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ किया गया , जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदना एवं उस मशीन एवं प्रिंटर पेपर का उपयोग करते हुये 100 रूपये , 200 रूपये एवं 500 रूपये के नकली नोट छापना बताया गया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित किराये के मकान से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 2,26,000 रूपये का नकली नोट , इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया। पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में आरोपियों से कुल 2,32,400 रुपये का नकली नोट बरामद किया गया। प्रकरण में एक आरोपी कुशल कुमार साहू फरार था , जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतातलाश की जा रही थी। इस दौरान प्रकरण में थाना लवन से उप निरीक्षक किशन कुंभकार , आरक्षक मोहन राय , महेश भारती एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेश चंद्राकर की पुलिस टीम द्वारा जांच विवेचना एवं आरोपी पतासाजी करते हुये फरार आरोपी कुशल कुमार साहू को पुणे महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कलर प्रिंटर मशीन , कागज आदि की सहायता से जाली नोट छापना एवं उसे बाजार में खपाना स्वीकार किया गया। साथ ही आरोपी से 500 रूपये , 200 रूपये एवं 100 रूपये के नोट सहित कुल 5000 रुपये का नकली नोट बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी कुशल कुमार साहू को थाना लवन पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  


गिरफ्तार आरोपी - 


कुशल कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी - वार्ड क्रमांक 07 लवन , थाना - लवन , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad