ईशर गवरा विवाह महोत्सव मनाने, आगामी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम को लेकर विशेष बैठक सम्पन्न
आगामी सामाजिक कार्यक्रमों में नशा पान न करने का संकल्प लिया।
महासमुंद। ग्राम कायतपाली में पारंपरिक गोंडीयन विधि विधान के तहत दिनांक 21 शनिवार को संध्या 4 बजे से ईशर गवरा विवाह महोत्सव मनाने व आगामी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम को लेकर विशेष बैठक रखी गई।
बैठक में सर्वप्रथम बूढ़ादेव पूजा स्थल पर ज्योति जलाकर धूप दीप देकर पूजा अर्चना की गई।
बैठक में बूढ़ा देव की जयकारा के साथ शुरुआत हुई।
बैठक में समिती संगठन को मजबूत एवं एकजुट बनाने हेतु खास चर्चा परिचर्चा हुई। आगामी सामाजिक कार्यक्रमों में नशा पान न करने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने पारंपरिक वेशभूषा आने एवं सेवा सहयोग हेतु कहीं गई।
इस अवसर पर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति जिला संरक्षक तिरुमाल सुदर्शन सिंह ठाकुर व गोंडवाना संघ संरक्षक गोकुल पारेश्वर, गोंडवाना संघ जिलाध्यक्ष दीपक जगत , जिला सचिव गोधसस भारतिको सिदार , गोंडवाना संघ जिला सचिव देवी सिंह मांझी, ब्लॉक अध्यक्ष निमंकर जगत सचिव श्रवण पोर्ते , दीनबंधु नाग कांटापठार पुजारी, सुखसिंह जगत कुमर्रा, मनोहर जगत, बलदेव जगत, शिव लाल नेटी,
समारु सिदार,भोग सिंह जगत, घनश्याम सिदार, श्रवण कुमार सिदार, मधूसुदन सिदार आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.