Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 6, 2024

माननीय मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मीडिया में प्रसारित समाचार के खंडन के संबंध में

 कबीरधाम पुलिस


दिनांक: 06.12.2024  


माननीय मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मीडिया में प्रसारित समाचार के खंडन के संबंध में



आज दिनांक 06.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी जिला कबीरधाम के कुसुमघटा गांव में श्री चंद्रशेखर वर्मा जी की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महोदय ने वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात परिवारजनों द्वारा उनसे बारात स्थल पर जाकर वर को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान की।  


इस अनुरोध पर परिवारजनों द्वारा सुझाए गए मार्ग को ध्यान में रखते हुए काफिले के वॉर्नर वाहन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में एक कार खड़ी होने के कारण रास्ता अवरुद्ध पाया गया। इस स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बारात स्थल पर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और माननीय मुख्यमंत्री जी के काफिले को पहले से तय सुरक्षित मार्ग से कवर्धा वापस लाया गया।  


यह घटना मुख्य रूप से पूर्व निर्धारित रूट से हटकर अचानक कार्यक्रम को बनाने के कारण उत्पन्न हुई। हालांकि, जिला पुलिस एवं CM सिक्योरिटी की टीम ने स्थिति का तत्काल आंकलन किया और सुनिश्चित किया कि मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। काफिले के वॉर्नर वाहन और सुरक्षा टीम ने समय पर विवेकपूर्ण निर्णय लेकर काफिले को सुरक्षित रूप से संचालित किया।  


जिला पुलिस एवं CM सिक्योरिटी यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह घटना सुरक्षा चूक का मामला नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री जी का काफिला तय योजना और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad