पखांजूर/ कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
बता दे कि आज ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत विश्वास के नेतृत्व में
भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में उनकी आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के संबंध में पखांजूर में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास से बात करने पर उन्होंने बताया गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हमारा चल रहा विरोध लगातार गति पकड़ रहा है। ये टिप्पणियां हमारे संविधान के निर्माता की अद्वितीय विरासत का अपमान करती हैं और उन लाखों लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाती हैं जो डॉ. अंबेडकर को समानता, न्याय और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में मानते हैं संसद में, भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज किया ये शर्मनाक हरकतें डॉ. अंबेडकर के बारे में अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और असहमति की आवाज़ों को दबाने का एक ज़बरदस्त प्रयास है। भाजपा की हरकतें सिर्फ व्यक्तिगत नेताओं पर हमला नहीं हैं, बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला हैं।
इन्द्रजीत विश्वास के नेतृत्व में आज गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया जिनमें प्रमुख रूप से रूप सिंह पोटाई, राजदीप हालदार, विधान विश्वास, दिपंकर सरकार, सुभाषिश राना, रणजीत, रमेन, सम्राठ चक्रवर्ती, गणेश चक्रवर्ती ,सुजित राय, नेपाल राय, निर्मल पाल' सुब्रत बाला, सुकेश सरदार, सोचिन सरकार, प्रकाश सरकार, गौतम देवनाथ, स्वरुप मंडल, दिलिप मंडल कालु वैद्य, रोहित बिश्वास, निर्पेन देवनाथ, तनमय मंडल, शंकर गोलदार, देवाशिष सरकार, अमित साहा, सुशान्त हालदार, बिमल देवनाथ, निर्मल पाल, भोला सरदार, मृणाल मनुमदार, निभाष पाल, राजीव ओझा, प्रशनजीत विश्वास, तापस सरकार एवं अन्य काग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.