Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 4, 2024

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की..

 कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के कार्यों की समीक्षा की..



सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर धर्मेश साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर धर्मेश साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।




 उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और जलापूर्ति से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने धान खरीदी, राजस्व प्रकरण सीमांकन, रिकॉर्ड दुरुस्ती, स्वामित्व योजना, ग्रामीण और शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा आदि के प्रगतिरत की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अंतर्विभागीय कार्य में आपसी समन्वय से काम करें और जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में श्री धर्मेश साहू ने सभी विभागों से उनकी प्रगति रिपोर्ट मांगी और अगली बैठक तक सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले के नागरिकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी ईमानदारीपूर्वक लगन से कार्य करें। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad