Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 6, 2024

महाकुम्भ के लिये शंकराचार्य शिविर में हुआ भूमिपूजन सम्पन्न

 महाकुम्भ के लिये शंकराचार्य शिविर में हुआ भूमिपूजन सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

 

प्रयागराज -  मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के अवसर पर आगामी महाकुम्भ के लिये आज प्रातः शुभ मुहूर्त में गंगाप्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में इक्कीस अन्य ब्राह्मणों द्वारा मोरी मार्ग के दक्षिण पट्टी में आदिशंकराचार्य भगवान द्वारा स्थापित चार आम्नाय शांकर पीठ में से ज्योतिष्पीठ और द्वारकापीठ के शिविर में भूमिपूजन ब्रह्मचारी शंकर स्वरूप के द्वारा सम्पन्न हुआ। द्वारकापीठ के शिविर प्रभारी श्रीधरानन्द ब्रह्मचारी ने बताया की आज उत्तम मुहूर्त में पूजा करके कार्य आरम्भ कर दिया गया है , द्वारकापीठ के शिविर में पूरे पर्व के दौरान अनेंको धार्मिक अनुष्ठान , प्रवचन होंगे। पूज्यपाद द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी श्रीसदानन्द सरस्वतीजी महाराज के दर्शन का लाभ सबको मिलेगा। वहीं ज्योतिष्पीठ शिविर के कुम्भ मेला प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि 100 करोड़ से अधिक सनातन धर्मियों के लिये ये सबसे बड़ा पर्व है , इस महापर्व पर 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानन्द  सरस्वतीजी '1008' महाराज के सान्निध्य पूरे मास धार्मिक विषयों पर निर्णय हेतु परमधर्मसंसद के अनेकों सत्र होंगे , जिसमें सभी धार्मिक समसामयिक विषयों पर शंकराचार्यजी महाराज अपना निर्णय सुनायेंगे। आज सम्पन्न हुये इस भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वामी विद्याचैतन्य , स्वामी विचित्रानन्द , अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी , उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ल , संजय ममगाई जोनल अधिकारी , लवकुश महाराज , देवेंद्र त्रिपाठी पीलीकोठी , अवधेश त्रिपाठी , अनूप त्रिपाठी , रईस चंद्र शुक्ला , रवि उपाध्याय , आलोक पांडे , रघुनाथ द्विवेदी , रामचंद्र शुक्ल , विद्याकांत पाण्डेय , संजय मिश्र , रामसजीवन शुक्ल , पशुपतिनाथ पंडा , नीरज शुक्ला , एडवोकेट चन्दन तिवारी , योगेश शुक्ल , दीपेन्द्र नायक , आर्य शेखर , विकास दुबे , राजेश मिश्रा , उदित त्रिपाठी , सोम शास्त्री दशामेध मंदिर आदि अनेकों भक्तजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad