Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 22, 2024

आरक्षक के मौत की निष्पक्ष जांच हेतु आईजी ने किया विशेष जांच टीम का गठन

 आरक्षक के मौत की निष्पक्ष जांच हेतु आईजी ने किया विशेष जांच टीम का गठन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


राजनांदगांव - थाना लालबाग क्षेत्र के ग्राम रामपुर के पास मिले आरक्षक के शव के मामले में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज ने मर्ग जांच हेतु विशेष जांच टीम गठित कर मामले के सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच कर साक्ष्य संग्रह कर विधिवत कार्यवाही करते हुये दस दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

                                                                         पुलिस विभाग से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जालबांधा , जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में पदस्थ आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर पिता चैतराम रत्नाकर का शव गत दिवस 21 दिसम्बर को थाना लालबाग क्षेत्र के ग्राम रामपुर में पाये जाने पर थाना लालबाग , जिला राजनांदगांव में मर्ग क्रमांक 117/2024 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा उक्त मर्ग की समुचित जांच हेतु देवचरण पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के नेतृत्व में अखिलेश कौशिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जिला कबीरधाम , निरीक्षक अश्विनी राठौर थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी , सउनि. द्वारिका प्रसाद लाउत्रे सायबर सेल जिला राजनांदगांव कुल चार अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि उक्त टीम मामले के सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच कर साक्ष्य संग्रह कर विधिवत कार्यवाही करते हुये दस दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad