Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 15, 2024

सीमेंट दुकान में बेची जा रही थी शराब,,

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

सीमेंट दुकान में बेची जा रही थी शराब,,



सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 15/12/2024 नगर के बड़े मिशन स्कूल काम्प्लेक्स में संचालित एक सीमेंट की दुकान से आबकारी अमले ने बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। दुकान संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।गुरूवार की रात गश्त दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि मिशन स्कूल कंपाउंड में स्थित मिशन काम्प्लेक्स में प्रमोद इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित सीमेंट की दुकान में अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब का विक्रय किया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर तत्काल प्रमोद इंटरप्राइजेज नामक सीमेंट की दुकान में छापा मार कर तलाशी ली गई। तलाशी में दुकान के संचालक प्रमोद नेमा के कब्जे से देशी व विदेशी शराब बरामद हुई है। इसमें रायल स्टैग विस्की पांच बोतल, आफिसर्स च्वाइस विस्की की पांच बोतल, सिग्नेचर विस्की की चार बोतल, मैकडावेल रम की छह बोतल, 17 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपित प्रमोद नेमा (63) के विरुद्ध आबकारी शहर वृत्त के अंतर्गत मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

मौके पर शराब के विभिन्न ब्रांड व लेबल की अनेक बोतलें और खाली गिलास भी बरामद हुए हैं जिसे भी आबकारी स्टाफ ने जब्त किया। ऐसा अनुमान है कि आरोपित अपनी सीमेंट दुकान से शराब बेचने के अलावा शराब पिलाने का काम भी करता रहा है। छापामार कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक राजेश सिंघल, खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया, आरक्षक लेखसिंह टेकाम, संतराम मरावी, आनंद मरावी, सेवक राम भलावी, मुकेश अहिरवार व अर्चना इनवाती सिम्म्लित रहे।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad