Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 18, 2024

आरोपी द्वारा पत्नी की चरित्र शंका पर की गई हत्याp

 राजनांदगांव

 

 

आरोपी द्वारा पत्नी की चरित्र शंका पर की गई हत्या



श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर निरी. विजय मिश्रा हमराह स्टाफ के त्वरित कार्यवाही पर हत्या के आरोपी द्वारका यादव पिता सुकालू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बागनदी थाना बागनदी जिला राजनांदगांव (छ.ग.) स्थाई पता ग्राम गेरूघाट ओपी जोब थाना छुरिया जिला राजनांदगांव को पकड़ने में मिली सफलता। 


घटना का विवरण-दिनांक 17.12.24 के रात्रि लगभग 11 बजे सूचक अमित मलिक पिता दिनेश मलिक उम्र 37 वर्ष  ग्राम बागनदी थाना बागनदी जिला राजनांदगांव (छ.ग.) हमराह मकान मालिक देवसिंह पडौती के थाना हाजिर आकर जुबानी बताया कि वह देवसिंह पडौती के मकान के एक कमरे में विगत दो वर्ष से किराये में रह रहा था उसके कमरे से लगे बगल वाले कमरे में मृतिका सावित्री यादव अपने पति द्वारका साथ पिछले  01 साल से किराये में रह रहे थे दोनों पति-पत्नि के मध्य आये दिन झगडा विवाद होते रहता हैं कि दिनांक 17.12.2024 के रात्रि 08:30 सूचक  अपने कमरे में आराम कर रहा था कि द्वारका व सावित्री यादव के बीच में वाद-विवाद, झगड़ा लडाई होने की आवाज सुना जिस पर आये दिन झगडा होते रहते हैं सोचकर ध्यान नही दिया और अपने कमरे में आराम करने लगा । कुछ देर बाद मैं बाहर आया तो द्वारका का कमरे का दरवाजा खुला हुआ था एवं लाईट जल रही थी तब  द्वारका को आवाज दिया कोई जवाब नही दिया तो कमरे में झांककर देखा तो सावित्री यादव खाट में खुन से लथपथ पड़ी थी उसका पति द्वारका घर में नही था तब उसने मकान मालिक देवसिंह पडौती को फोन से बुलाया एवं उसके आने के बाद  दोनों द्वारका के कमरा के अंदर जाकर देखे तो द्वारका की पत्नि सावित्री यादव खाट में खुन से लथपथ पडी थी जिसे दोनों पास में जाकर देखे सावित्री यादव के चेहरा एवं गले में गहरा चोट का निशान था एवं खुन बह रहा था जिसकी मृत्यु हो गई थी । जो किसी धारदार वस्तु से मारा है ऐसा प्रतीत हो रहा था, कि सूचना पर मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 28/2024 धारा 194 bnss चाक कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । बाद शव का पीएम मेडीकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव से कराया गया। मर्ग जांच पर में आरोपी द्वारका यादव उम्र 32 साल के द्वारा अपनी पत्नी सावित्री के चरित्र पर शंका को लेकर टांगिया से मार कर उसकी हत्या कर देना पाए जाने से आरोपी द्वारका यादव के विरूध्द थाना बाघनदी में आज दिनांक 18.12.24 को  अप0क्र0 56/24 धारा 103 बी0एन0एस0 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।आरोपी द्वारका यादव का पता सजी कर मिलने पर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय मिश्रा,सउनि0 अनिल कुमार झा, महेश राजपुत, आर0 1025,275,1899,167,895,1900,1876,1853 का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad