Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 22, 2025

धान खरीदी के लिए शेष दिनों में करे कड़ी निगरानी - कलेक्टर श्री अग्रवाल रकबा समर्पण एवं भौतिक सत्यापन भी करे सुनिश्चित कम रकबा समर्पण एवं अनियंत्रित धान खरीदी पर डीएमओ, सहकारी बैंक के नोडल, एआरसीएस सहित कुल 5 को नोटिस जारी

 भूपेन्द्र सिन्हा 


धान खरीदी के लिए शेष दिनों में करे कड़ी निगरानी - कलेक्टर श्री अग्रवाल



रकबा समर्पण एवं भौतिक सत्यापन भी करे सुनिश्चित

कम रकबा समर्पण एवं अनियंत्रित धान खरीदी पर डीएमओ, सहकारी बैंक के नोडल, एआरसीएस सहित कुल 5 को नोटिस जारी 



गरियाबंद :- कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज जिले में चल रहे धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी पर जरूरी निगरानी रखते हुए वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पाई जाती है, तो नोडल अधिकारी सहित संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए केवल 7 कार्य दिवस शेष है। जिले के लगभग 90 प्रतिशत किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है। उन्होंने कहा कि आखिरी दिनों में अवैध धान बिक्री की आशंका को रोकने सख्ती से निगरानी करें। साथ ही रकबा समर्पण एवं भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शून्य रकबा समर्पण वाले उपार्जन केन्द्रों में अधिकतम धान खरीदी की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित उपार्जन केन्द्रो की कड़ाई से जांच करने हेतु सर्व संबंधितों को निर्देशित किया। साथ ही सहकारिता, खाद्य एवं बैंक नोडल के फील्ड अधिकारियों को सभी उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कम रकबा समर्पण एवं अनियंत्रित धान खरीदी पर डीएमओ, सहकारी बैंक के नोडल, एआरसीएस, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही सोहागपुर केन्द्र में अधिक धान खरीदी पर केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में खाद्य अधिकारी, डीएमओ, एआरसीएस, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सहित फूड इंस्पेक्टर एवं खाद्य-सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad