Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 29, 2025

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोड़ला के आदिवासी कन्या आश्रम शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोड़ला के आदिवासी कन्या आश्रम शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



कवर्धा, 29 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2025 को विकासखंड बोड़ला स्थित आदिवासी कन्या आश्रम शाला में बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


 इस दौरान बालिकाओं के लिए कई प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां कराई गईं, जिनमें गुब्बारे फोड़ना, रिंग से निशाना लगाना, कुर्सी दौड़ एवं लक्की फ्लैग जैसी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।



इसके अलावा, छात्राओं को बालिका दिवस के महत्व, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, बालिकाओं में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, एवं उनके समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान एनीमिया के विषय पर भी चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी ने छात्राओं को स्वच्छता, हार्मोनल बदलाव एवं उनके प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं की शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए चिकन डांस भी कराया गया, जिससे उन्हें ऊर्जा और उत्साह का अनुभव हुआ।


कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। संपूर्ण गतिविधियों की कुशल निगरानी जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी द्वारा की गई।


इस अवसर पर जिला स्तरीय टीम में आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. मुकुंद राव, डीपीएचएन सुश्री आराधना बंजारे, डाटा मैनेजर हर्ष चंदेल, प्रिया तंबोली एवं विनोद निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में कन्या आश्रम शाला की हॉस्टल अधीक्षक वैजयंती धुर्वे, शिक्षक नोहर लाल लहरें एवं नगर सैनिक गायत्री साहू का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad