Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 3, 2025

पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया की अधिसूचना जारी

 पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया की अधिसूचना जारी




कवर्धा, 03 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 और पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य, एवं ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच के पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 से शुरू होगी। 




यह प्रक्रिया 10 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने प्रत्येक जनपद पंचायत के लिए समय और स्थान तय किया गया है।  

जनपद पंचायत कवर्धा के लिए प्रक्रिया स्थल विवेकानंद भवन, कवर्धा निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत बोड़ला के  प्रक्रिया स्थल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सिंगनल चौक कवर्धा,. जनपद पंचायत पंडरिया के लिए प्रक्रिया स्थल वीर सावरकर भवन, कवर्धा, जनपद पंचायत सहसपुर-लोहारा के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष को निर्धारित किया गया है। यह प्राक्रिया 08 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक सुबह 10.30 बजे से प्राक्रिया पूर्ण होने तक चलेगी। यह प्राक्रिया में ग्राम पंचायत के वार्डो, सरपंच पद, जनपद पंचायत क्षेत्रों के सदस्यों का अ.जा, अ.ज.जा, अ.पि.व, अनारक्षित एवं महिला आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही 08 जनवरी 2025 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों का अ.जा, अ.ज.जा, अ.पि.व, अनारक्षित एवं महिला आरक्षण की कार्यवाही सुबह 10.30 बजे से की जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad