Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 3, 2025

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा उप. निरीक्षक श्री सुरेंद्र यादव को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिये।

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा उप. निरीक्षक श्री सुरेंद्र यादव को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिये।

 


कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर शाखा में पदस्थ उप. निरीक्षक श्री सुरेंद्र यादव को दिनांक-31.12.2024 को सेवानिवृत होने पर दिनांक-02.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त अधिकारी के कार्यों की सराहना कर पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।  उप. निरीक्षक श्री सुरेंद्र यादव दिनांक-16.10.1991 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला- राजनंदगाँव मध्य प्रदेश में भर्ती हुये थे। पुलिस विभाग के सेवाकाल के दौरान राजनांदगाँव जिला के विभिन्न नक्सल प्रभावित थाने एवं कबीरधाम जिले के अलग-अलग थाने में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप. निरीक्षक,से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एस.पी.रिडर शाखा प्रभारी के पद पर पदस्थ होकर अपनी सेवायें दे रहे थे। श्री यादव पुलिस विभाग में कुल-33 वर्ष 02 माह 15 दिन की सेवाअवधि पूर्ण कर, दिनांक-31.12.2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त अधिकारी के सेवा अवधि में किसी भी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला, जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। समस्त थाना/चौकी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों से इनका बहुत ही बेहतर तालमेल था। जिससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में इनके प्रति आदर की भावना रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुये उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर विभाग से भावभीनी विदाई दिये।

CNI NEWS   कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad