Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 11, 2025

कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: विजिबल पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित

 जिला कबीरधाम

दिनांक: 10 जनवरी 2025  


कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: विजिबल पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित  



जिला कबीरधाम में अपराधों की रोकथाम और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग के तहत आज एक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में संचालित किया गया। 

अभियान के अंतर्गत कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा ने अपनी टीम के साथ देवार पारा क्षेत्र में घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  


पुलिस ने कवर्धा शहर के होटलों और लॉज को भी चेक किया, जहां बाहरी व्यक्तियों की पहचान की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके अलावा, शहर के सुनसान इलाकों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और उन्हें पुलिस वाहन (डग्गा) में भरकर थाने लाया गया। थाने में इनसे पूछताछ की गई और उन्हें भविष्य में अवैध गतिविधियों में लिप्त न होने की कड़ी चेतावनी दे कर छोड़ा गया। 


सिग्नल चौक पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इन वाहनों के चालकों से जुर्माना वसूलते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर जप्त किया गया।


जिला कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और समाज में शांति और 

सुरक्षा का माहौल बना रहे।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad