Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 7, 2025

दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को और एक और तगड़ा झटका माड डिविजन के प्रेस टीम कमाण्डर ने पत्नि के साथ किया सरेंडर पत्नि थी केन्द्रीय कमेटी सदस्य सोनु उर्फ भुपति की सुरक्षा गार्ड माड डिविजन क्षेत्र में कार्यरत माओवादी संगठन के 05-05 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति ने किया पुलिस के समक्ष किया समर्पण जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रयास से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण संगठन के विचारो से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते किए आत्समर्पण



आत्मसमर्पण

जिला मोहला-मानपुर-अं०चौकी_


दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को और एक और तगड़ा झटका



माड डिविजन के प्रेस टीम कमाण्डर ने पत्नि के साथ किया सरेंडर


पत्नि थी केन्द्रीय कमेटी सदस्य सोनु उर्फ भुपति की सुरक्षा गार्ड


माड डिविजन क्षेत्र में कार्यरत माओवादी संगठन के 05-05 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति ने किया पुलिस के समक्ष किया समर्पण


जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रयास से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण


संगठन के विचारो से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते किए आत्समर्पण


पुलिस महानिरीक्षक, श्री दीपक झा राजनांदगांव रेंज जिला राजनांदगांव के मार्गदर्शन व श्री वाय.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला-मोहला-मानपुर अं०चौकी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत् डीआरजी टीम एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, आईटीबीपी तथा जिला पुलिस बल के द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ.ग. शासन की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण निति योजना से प्रभावित होकर दण्डकारण्य के माड डिविजन प्रेस युनिट के कमाण्डर पवन तुलावी उर्फ सोमलाल ने अपनी पत्नी पायके ओयाम के साथ दिनांक 06.02.2025 को पुलिस अधीक्षक जिला-मोहला-मानपुर- अं.चौकी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।


आत्मसमर्पित माओवादियों के नाम/पद:–


पवन तुलावी उर्फ सोमलाल पिता मलिंग साय तुलावी उम्र 37 साल साकिन दोरदे (स्कुलपार) थाना मदनवाड़ा जिला एमएमएसी, एरिया कमेटी सदस्य माह डिविजन प्रेस यूनिट कमाण्डर


पायके ओयाम पिता ईरपा ओयाम उम्र 27 साल साकिन ताडबलला थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, प्लाटुन नं- 16 की पी.पी.सी.एम.


संगठन में कार्य का विवरण:–


वर्ष 2008 में मदनवाड़ा-कोडेकुर्से एलओएस में भर्ती होने के बाद वर्ष 2009 से 2012 पल्लेमाडी एल.ओ.एस. में कार्य किया। वर्ष 2013 से 2019 तक में माड डिविजन के जनताना सरकार में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2016 में एसीएम के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2020 से समर्पण होने तक माड डिविजन प्रेस यूनिट कमाण्डर के रूप में काम कर रहा था।


2011 में इन्द्रावती एरिया में चेतना नाट्य मंच में कार्य किया। वर्ष 2012 में जनताना सरकार स्कुल ग्राम रेकावाही में पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2014 में केन्द्रीय कमेटी एवं पोलित ब्यूरो सदस्य सोनु उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड टीम की सदस्या के रूप में काम की। वर्ष 2018 में प्लाटुन नं 16 में ट्रांसफर किया गया।


संगठन छोडने का कारण:–  छ. ग. शासन की पुनर्वास निति की व्यापक प्रचार-प्रसार पुनर्वास योजना के तहत लाभ एवं परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की सोच लिये समाज के भटके माआवादियों ने संगठन में उनके कार्यों की उपेक्षा करना, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा अत्याचार से त्रस्त होकर छ.ग. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नितियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादी दंपत्ति ने पुलिस के समक्ष किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad