Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 24, 2025

साहित्य और पुरातत्व का भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न कलेक्टर ने की संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा समारोह में देश के 12राज्यों के शिक्षाविद हुए शामिल

 साहित्य और पुरातत्व का भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न




कलेक्टर ने की संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा

समारोह में देश के 12राज्यों के शिक्षाविद हुए शामिल

...........................

बालाघाट / नगर के हृदय स्थल आंबेडकर चौक में स्थित इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान के परिसर में आयोजित साहित्य एवं पुरातत्व का राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुआ । जिसमें देश के लगभग १२ राज्यों के शिक्षाविदों ने भाग लिया । जिला कलेक्टर श्री एम मीणा के मुख्यातिथ्य में संपन्न समारोह में अतिथियों को विभिन्न विधाओं के लिए डॉक्टरेट , डी लिट की उपाधि दी गई ।इसी कड़ी में सी एन आई न्यूज के बालाघाट ब्यूरो चीफ पृथ्वीराज अकेला को भी ,पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । समारोह में जिला कलेक्टर श्री मीणा ने संस्थान एवं पुरातत्व शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह गहरवार की प्रशंसा की । इस अवसर पर श्रीमती कविता गहरवार द्वारा संपादित गंगोत्री पत्रिका का २३, अंक का विमोचन किया गया । समारोह में डॉ श्रीमती चंद्रिका ब्यास(मुंबई) , दिव्या राहुल (मुंबई),डॉ कीर्ति वल्लभ, चंपावत (उत्तराखंड), राम विजय शर्मा,  मुंगेली ( छग), डॉ कमलकिशोर शर्मा(वर्धा)

, देवेंद्र थापक (भोपाल),गणेश सुशीलाई (पुना),भारत सातपुते (लातूर), दिनेशचंद्र दिनेश (कोलकाता), आदि शिक्षाविदों ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए भारत सरकार से मांग की । कार्यक्रम के अंतिम चरण में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी हुआ। समारोह को सफल बनाए में कविता गहरवार, मिश्रीलाल साहू ,सुभाष चंद्र गुप्ता , संतोष सक्सेना , शीला सिंह , समीरसिंह गहरवार आदि का सराहनीय योगदान रहा ।कार्यक्रम का संचालन स्वयं श्री गहरवार ने किया जबकि कुलदीप बिल्थरे ने आभार व्यक्त किया। सी एन आई न्यूज के लिए बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad