जिला सिवनी मध्यप्रदेश
आज दिनांक 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार केवलारी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
सी एन आई न्यूज सिवनी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में केवलारी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत केवलारी मुख्यालय के नर्मदा पैलेस लॉन में केवलारी, उगली एवं कान्हीवाडा की संगठनात्मक बैठक के आयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी पूर्व विधायक श्री आनंद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सिवनी जिला प्रभारी विधायक श्री सोहन वाल्मीकि, जिला कांग्रेस सहप्रभारी श्री विवेक अवस्थी जी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना जी की उपस्थिति केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने कांग्रेस कार्यकत्ताओं की संगठनात्मक लिया।
बैठक के आयोजन में सर्वप्रथम अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र में पुष्प माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारम्भ किया। तत्पश्चात केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह एवं पदाधिकारियों ने समस्त अतिथियों का साल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक के आयोजन में विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह, ने जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए उपस्थित कांग्रेस जनों से सुझाव मांगे एवं बैठक में उपस्थित कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए वर्तमान में देश की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है चुनाव में किये गये वादो को पूरा करने में उनकी कोई रूचि नहीं है। महत्वपूर्ण पदों में बैठे भाजपा के मंत्री अनर्गल बाते कर लोगो का ध्यान देश के प्रमुख मुद्दो से मंहगाई, गरीबी, भुखमरी, किसानों की समस्या, महिलाओं की प्रताड़ना, भ्रष्टाचार से हटाना चाहते है, केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचियता डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब जी का संसद में अपमान किया गया, यह बात कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को लोगो तक पंहुचाना चाहिये।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सहप्रभारी श्री आनंद चौधरी, एवं जिला प्रभारी श्री सोहन वाल्मीकि, सहप्रभारी विवेक अवस्थी, एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही, यदि भारत देश को सशक्त, समृद्ध,शक्तिशाली देखना चाहते है तो सत्ता में कांग्रेस की वापसी जरूरी है।
बैठक के आयोजन में सर्व श्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवलारी प्रमोद मोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उगली वीरेंद्र राज पप्पू ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हीवाडा रमेंद्र सिंह ठाकुर,nsui जिलाध्यक्ष धनंजय चंदेल,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गण रमेश साहू, वरिष्ठ जन शिवदयाल सोनी, दिलीप दुबे, नरेश मरावी, नईम खान, सुभाष बघेल, आनंद भगत, मुकेश राजपूत, मनीष जैन, गिरीश गजेंद्र , रमाशंकर महोबिया , मनीष अवस्थी, समेत संबंधित ब्लॉक के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक संगठन मंत्री, मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ एवं युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. महिला कांग्रेस, समेत समस्त मंडलम, सेक्टर,बूथ कांग्रेस के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.