Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 4, 2025

कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक आयोजित

 कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक आयोजित



कवर्धा, 03 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए रिटर्निंग ऑफिसरों की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर, सीएमओ, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।  




बैठक की अध्यक्षता उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दिवस के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्टों के बारे में पूरी जानकारी सुनिश्चित करें।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने अधिकारियों से कहा कि मतदान दल की रवानगी और मतदान केंद्र पर उनके पहुंचने की सूचना समय पर भेजी जाए। इसके अतिरिक्त, मॉकपोल की प्रक्रिया, मतदान के दिन सुबह 10 बजे और दोपहर 1 बजे भेजी जाने वाली रिपोर्ट, और शाम 4 बजे की रिपोर्ट की सूचना भी समय पर भेजने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदान दल की सुरक्षित वापसी की सूचना भी समय रहते मुख्यालय को दी जाए, और यह सुनिश्चित किया जाए कि रिपोर्ट्स और सूचनाएँ निर्धारित प्रारूप (प्रारूप -03) में भेजी जाएं।

उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्डों की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है।

नगर पंचायत पाण्डातराई अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 650 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 807, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 843 है। पाण्डातराई नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 3 हजार 875 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 920, महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 955 है। पिपरिया नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 425 है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 691 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 297, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 394 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत लोहारा अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 827, महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 52 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad