Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 4, 2025

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने गन्ना विक्रेता किसानों को अब तक 33 करोड़ रुपए का भुगतान किया समयबद्ध भुगतान और उच्च उत्पादन से गन्ना किसानों को आर्थिक मजबूती,2.46 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 2.23लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन

 भोरमदेव शक्कर कारखाना ने गन्ना विक्रेता किसानों को अब तक 33 करोड़ रुपए का भुगतान किया



समयबद्ध भुगतान और उच्च उत्पादन से गन्ना किसानों को आर्थिक मजबूती,2.46 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 2.23लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन


कवर्धा, 04 फरवरी 2025। जिले में संचालित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 33 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।



कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 दिसंबर 2024 तक गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 8.77 करोड़ रुपए का भुगतान 315.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया गया है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक श्री जीएस शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के अंतर्गत अब तक 2.46 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है, जिससे 2.23 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है। यह उपलब्धि गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग, उनकी मेहनत और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाना प्रबंधन किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। समय पर भुगतान मिलने से किसानों का विश्वास भी कारखाने और शासन-प्रशासन पर लगातार बढ़ रहा है।

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे न केवल शक्कर की रिकवरी दर में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को भी बेहतर लाभ प्राप्त होगा। गन्ने की गुणवत्ता बढ़ने से उत्पादन क्षमता में सुधार होगा और इसका सकारात्मक असर किसानों की आय पर भी पड़ेगा।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, गन्ना किसानों के आर्थिक विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कारखाना प्रबंधन का उद्देश्य किसानों के हितों को प्राथमिकता देना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad