Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 24, 2025

निरंकारी मिशन आजादी के 77 वें अमृत महोत्सव अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारंभ किया

 निरंकारी मिशन आजादी के 77 वें अमृत महोत्सव अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारंभ किया 



रिपोर्टर  अजय नेताम


तिल्दा नेवरा    निरंकारी मिशन आजादी के 77वें 'अमृत महोत्सव' के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन मे 23फरवरी रविवार को 'अमृत परियोजना' के अंतर्गत 'स्वच्छ जल स्वच्छ मन' का शुभारम्भ किया गया । इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य 'जल संरक्षण' तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित करना है।




 इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच 'जागरूकता अभियान' के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में 'अमृत परियोजना' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संत निरंकारी मिशन तिल्दा नेवरा के सेवा दल द्वारा नेवरा के छोटा तालाब वार्ड क्रमांक 19 की साफ सफाई किया गया एवं जल स्त्रोतों के आस-पास  सफाई का विशाल अभियान चलाया जिसमें तिल्दा नगर पालिका की अध्यक्ष चन्द्रकला वर्मा गुरुनानक वार्ड  क्रमांक 5 के पार्षद राजेश कोटवानी एवं समाज सेवी प्रकाश मेघानी मुख्य रूप से शामिल हुये संत  निरंकारी भवन तिल्दा ब्रांच के  मुखी महात्मा सुंदर दास जेसवानी एवं राजकुमार गेलानी उपास्थित थे और समस्त सेवादार उपस्थित थे । 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad