मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विदिशा जिला इकाई घोषित।
जन चिंगारी विदिशा हाकम सिंह रघुवंशी
नरेन्द्र सिंह भदौरिया बने जिलाध्यक्ष, हाकम सिंह रघुवंशी महासचिव।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विदिशा जिला इकाई की 2025 की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष शालभ भदौरिया की सहमति से प्रांतीय कार्यकारिणी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में पत्रकारों के संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
नवगठित कार्यकारिणी में नरेन्द्र सिंह भदौरिया (गंजबासौदा) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाकम सिंह रघुवंशी (बेलानारा, नटेरन) को महासचिव और पूरन सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्यकारिणी जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां:
उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां:
-कैलाश सक्सैना (गंजबासौदा)-यशपाल रघुवंशी (नटेरन)-रवि चौरसिया (गंजबासौदा)-मोहम्मद शान मियां (लटेरी)-डॉ. शैलेन्द्र कटारिया (विदिशा)-रुपेश आर्य (शमशाबाद)
सचिव पद पर नियुक्तियां:
-अमित श्रीवास्तव (गंजबासौदा)-चंद्र कुमार तारण (गंजबासौदा) -मायावती अहिरवार (बेलानारा, नटेरन)-डॉ. आमिर सरकार (लटेरी)-लक्ष्मण सिंह बघेल (आनंदपुर)-राजीव परासर (लटेरी)-रुपेश यादव (सिरोंज)-ऐश्वर्या भार्गव (शमशाबाद)
संयुक्त सचिव पद पर नियुक्तियां:
-वीरेंद्र विश्वकर्मा (पठारी)-किशोर सिंह दांगी (पठारी)-हेमराज गुर्जर (गंजबासौदा)-नीरज शर्मा (सिरोंज)-अमित जैन (कुरवाई)-सलमान खान (सिरोंज)-सुरेंद्र सिंह रघुवंशी (सिरोंज)-जगदीश बाबू योगी (मोरारिया, लटेरी)-रिंकू रघुवंशी (गंजबासौदा)
जिला कार्यकारिणी सदस्य:
-समीम मंसूरी (कुरवाई)-जफ़र शेख (कुरवाई)-सैयद विरासत अली (लटेरी)-गिरधर साहू (उदयपुर)-यशवंत रघुवंशी (ढीमरौली, उदयपुर)-योगेश पंथी (लटेरी)-माधव प्रसाद दुबे (त्योंदा)
पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस:
जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया सहित सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही तहसील स्तर पर बैठक कर तहसील इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी संगठन की मजबूती का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना संगठन की प्राथमिकता होगी।
महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन सभी आवश्यक कदम उठाएगा और उनकी सुरक्षा व अधिकारों के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
नवगठित कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन से समन्वय बनाकर पत्रकारों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कार्य करने का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस घोषणा के बाद जिले भर के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि संगठन आने वाले समय में पत्रकारों के हक और अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.