Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 11, 2025

कबीरधाम: नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, मतदाताओं में उत्साह

 कबीरधाम: नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, मतदाताओं में उत्साह



कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों कवर्धा, पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पांडा तराई, पिपरिया और इंदौरी में आज लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मतदान प्रक्रिया जारी है। 


सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देखी जा रही है। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार के निर्माण में भागीदारी निभा रहे हैं।



छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।




 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, 




वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिकों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad