बसना नगर उपाध्यक्ष की दौड़ मे अब नेहा गौतम धृतलहरे के नाम की चर्चा सुर्खियों पर
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
नगर पंचायत बसना का अध्यक्ष पद पर डाॅ.खुशबू अग्रवाल के निर्विरोध चुने जाने पश्चात नगरीय निकाय मे निर्वाचन विगत 11 फरवरी को जैसे ही संपन्न हुआ है ,नपा उपाध्यक्ष बनाने की कवायद के बीच अनेक वरिष्ठ पार्षदों के नामों पर चर्चा होना लाजमी हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर डॉ खुश्बू अग्रवाल निर्विरोध चुने गये, साथ ही नगर पंचायत बसना के कुल 15 वार्डों में तीन वार्ड में निर्विरोध पार्षद आशीष साहू वार्ड क्रं 04, महेन्द्र सिंह अरोरा पिंटू वार्ड क्रं 11, राकेश कुमार डड़सेना वार्ड क्रं 13 भाजपा से पार्षद चुने गये, वहीं 12 वाडों मे आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर 11 फरवरी को मतदान पश्चात 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव का मतगणना संपन्न भी हो चुका है।
जिसमे वार्ड क्रं 01से मनोज गहेरवाल कांग्रेस, वार्ड क्रं 02 से डेनियल पीटर भाजपा, वार्ड क्रं 03 से शिव मेघु नायक कांग्रेस, वार्ड क्रं 05 से नेहा गौतम घृतलहरे भाजपा, वार्ड क्रं 06 से वीणा निर्मल दास भाजपा, वार्ड क्रं 07 से खालिद दानी कांग्रेस, वार्ड क्रं 08 से मुजम्मिल कादरी भाजपा, वार्ड क्रं 09 से शीत गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रं 10 से संगीता सुरेश नायक भाजपा, वार्ड 12 से विनीता पवन अग्रवाल भाजपा, वार्ड 14से इरफान गिगानी इल्लू आम आदमी पार्टी, वार्ड क्रं 15 से अमरीन गिगानी आम आदमी पार्टी से निर्वाचित हुए हैं ।
अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने की दौड़ में एक तरफ कुछ पार्षदों के नाम के अलावा नेहा गौतम धृतलहरे का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
जो नगर के चौक चौराहों पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है ।
भाजपा अगर वरिष्ठता पर पर दांव लगाना चाहेगी तो वार्ड क्रं 05 से निर्वाचित नेहा गौतम धृतलहरे का नाम भी उभरकर सामने आ सकता है।
नगर पंचायत बसना में कुल सदस्यों की संख्या 15 है। उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 08 है, परन्तु भाजपा के पास 10 पार्षद है। भाजपा का उपाध्यक्ष बनना तय है । लगातार पांचवीं बार वार्ड क्रं 05 नगर पंचायत से निर्वाचित धृतलहरे परिवार से नेहा गौतम धृतलहरे का अपना अब पांचवां कार्यकाल है। काम काज का खासा अनुभव इनके पास है।
इन सबसे खास बात यह है कि,बसना नपा उपाध्यक्ष के लिए नगर विकास व पार्टी हित में भाजपा संगठन इस संबंध में एस सी,एस टी,ओ बी सी अथवा सामान्य क्या कार्ड खेलती है यह समय ही बताएगा।
नगर अध्यक्ष सामान्य हैं ।नपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर विचार करें तो विगत कार्यकाल मे पिछड़े व सामान्य को अनेक अवसर मिल चुके हैं, पर अनुसूचित जाति वर्ग को अब तक अवसर नहीं मिला है। जबकि नगर मे अ जा वर्ग की काफी संख्या निवासरत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.