विदिशा
लोकेशन गंज बासौदा
संवाददाता खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला विदिशा का पत्रकार मिलन समारोह संपन्न
मिलन समारोह में एसडीएम को को दिया ज्ञापन
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ विदिशा जिले का पत्रकार मिलन समारोह स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुआ जिसमें एसडीएम विजय राय को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया।
मिलन समारोह का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सक्सेना संघठन के, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा से महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी ने अवगत कराया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सक्सेना जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, एसडीएम विजय राय, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र रघुवंशी, साहित्यकार चंद्र कुमार तारण, वरिष्ठ पत्रकार आर के वासुदेव, , रूपेश आर्य ने संबोधित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में विदिशा जिले के संभागीय पदाधिकारी उपाध्यक्ष एम जेड खान,जिला कार्यकारिणी मैं उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कटारिया रुपेश आर्य शमशाबाद, सचिव मायावती अहिरवार, सदस्य, यशवंत सिंह रघुवंशी, योगेश पंथी, कोमल प्रसाद सेन नगर, ब्लॉक अध्यक्ष सहित सदस्यों का परिचय कर उनको कार्ड, और पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में आस पास के क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रेस लिखी गाड़ी, हूटर लगी गाड़ी, मॉडिफाइड तेज आवाज बाली साइलेंसर लगी गाड़ी, बुलेट मोटर साइकिल एवं चकमक लाइट लगी गाड़ियों पर करवाई हेतु एसडीएम विजय राय को संघठन कि और से ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में लटेरी का नवीन अध्यक्ष मुजीव खान को बनाया गया। कार्यक्रम में गुलाबगंज से जितेंद्र रघुवंशी, विदिशा से प्रकाश लोधी सहित नवीन सदस्यों को सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव, जिला संयुक्त सचिव रिंकू रघुवंशी ने जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष रवि चौरसिया, ने माना। इस अवसर पर लटेरी अध्यक्ष मुज़ीव भाई, त्योंदा अध्यक्ष माधव प्रसाद दुबे, कुरवाई से ऐम जेड खान, पठारी अध्यक्ष चेतराम साहू, शमसाबाद, सिरोंज अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी, सुरेश कुमार तनवानी, नरेंद्र नामदेव, सुरेन्द्र पस्तोर, गिरधर साहू, सुरेन्द्र रघुवंशी, संजू रघुवंशी, अखिलेश कुशवाह, अमर सेन, अशोक शर्मा, गिरवर राजपूत, संजय शर्मा, सहित विदिशा जिला के समस्त मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
के बड़ी संख्या में साथी उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.