CNI news अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
चितन दिवस के रूप में मना लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिवस
स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडन पावेल का जन्मदिवस पी एम श्री नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में चितन दिवस के रुप में मनाया गया।
स्काउट गाइड ने पावेल के सिद्धांतों का स्मरण किया एवम स्काउट गाइड प्रार्थना का समूह गान किया। कार्यकर्म की शुरुआत लॉर्ड वेडन पॉवेल के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ संपन्न हुआ
जिसमें शिक्षक छात्र छात्राओं ने वेडन पॉवेल को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्काउट मास्टर विनोद पटेल ने कहा कि आज हम जिस महान विचारक भारत स्काउट गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल का जन्मदिवस को चितन दिवस के रूप में मना रहे हैं यह चितन दिवस तभी सार्थक होगा जब हम वेडेन पावेल के बनाए
सिद्धांतों को आत्मसात कर पूरे समाज को हर स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए आत्मनिर्भर बनाने प्रेरित करेंगे। श्री मनोज सिंह वरिष्ठ शिक्षक ने कहा कि भारत स्काउट गाइड सदैव समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।
जिससे प्रेरित होकर अन्य छात्र भी बड़ी संख्या में स्काउट गाइड से जुड़कर समाज सेवा के लिए तत्पर हैं। गाइड कप्तान ने पावेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पावेल का जन्म 22 फरवरी सन 1857 को व लेडी पावेल का जन्म 22 फरवरी 1889 को हुआ था। इस अवसर पर श्री अंबालाल चौधरी ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद पटेल ने किया। स्काउट गाइड दल ने मार्च पास्ट किया और स्काउट गाइड झंडे को सलामी दी। सुश्री। दृष्टि और अर्श ने स्काउट गाइड दल का नेतृत्व किया





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.