नगर पालिक निगम, बीरगांव से सेवानिवृत हुए श्री राजू पांडे को दी गई भावभीनी विदाई ।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- सेवा निवृत्ती किसी व्यक्ति के जीवन में एक नया अध्याय शुरू करती है। 28फरवरी 2025 को श्री राजू पांडे के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उन्हें नगर निगम, बीरगांव से सम्मान के साथ विदाई दी गई।
महापौर श्री नंद लाल देवांगन ने कहा की आज का यह पल खुशी मनाने के लिए है या अपने श्रेष्ठ कर्मचारी को विदा होने पर दुखी होने का है, लेकिन श्री पांडे जी की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। मैं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये देता हूं । निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने कहा रेवेन्यू कलेक्शन करना एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है, जिसे श्री राजू पांडे ने पूर्ण जवाबदारी के साथ निभाया समस्त राजस्व कर्मचारी /अधिकारीयों के साथ मिलकर उन्होंने अच्छा कार्य किया, आज सेवा निवृत्त होने पर उन्हें शुभकामनाएं । आज के इस विदाई कार्यक्रम में नगर निगम बीरगांव से सेवानिवृत हुए पूर्व कर्मचारीयों को भी सम्मान दिया गया । पूर्व सेवा निवृत्त कर्मचारी श्री मो.फसीउद्दिन, तेजबहादुर सिंह, गिरजा तिवारी, प्रकाश पटनायक,यतीन्द्र वर्मा, अ. हकीम, पुरुषोत्तम जोशी उपस्थित रहे। निगम के सभागार में हुए कार्यक्रम का संचालन श्री द्वारिका प्रसाद साहू द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महापौर श्री नंद लाल देवांगन, आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा,एम.आई.सी सदस्य श्री इकराम भाई, डां.संतोष सहित ए.आर.ओ.श्री दीपक दीवान,श्री धन्नू देंवांगन,राजस्व शाखा के शैलेन्द्र निर्मलकर,राजेन्द्र आडिल,संतोष शर्मा सहित कर्मचारी /अधिकारी उपस्थित रहें ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.