राजनांदगांव
ग्राम पंचायत खलारी से नंदकिशोर कंवर सरपंच निर्वाचित।
खलारी जिले के जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत खलारी में सरपंच प्रत्याशी नंदकिशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरपंच पद अपने नाम कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खलारी से 3 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। जिसमें नंदकिशोर कंवर को 433 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद कंवर 408 मत प्राप्त हुए। नंदकिशोर कंवर के निर्वाचित घोषित होते ही खलारी के ग्रामवाशियों ने नवनिर्वाचित सरपंच का जोशीला स्वागत करते हुए फूल मालाओ से लाद कर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। यह जानकारी सुनील कुमार पटेल ने दी।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.